मौजमाबाद: जेडीए ने जोन 10 के इकोलॉजिकल जोन में 12 विलाज को किया ध्वस्त
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में मंगलवार को गैर अनुमोदित योजना द्वारकापुरी में 12 नवीन अवैध विलाजो को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन श्री महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित बाबा बालकनाथ आश्रम के पीछे कारवाई की गई। राजस्व व तकनीकी टीम की निषादेही पर कारवाई की गई।