नौगांव: पहली बारिश में बही लाखों की गुणवत्ता! हरपालपुर में 6.95 लाख का सीसी नाला क्षतिग्रस्त, ट्रेचिंग ग्राउंड की बाउंड्री भी
हरपालपुर नगर परिषद में पहली ही बारिश के बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार सुबह वार्ड क्रमांक-12 स्थित सत्तन तलैया कब्रिस्तान के सामने करीब 6.95 लाख रुपये की लागत से बन रहे 110 मीटर लंबे सीसी नाले का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के बाद नाले की साइड वॉल ढह गई, कई जगह मिट्टी धंस गई और सरिया भी बाहर दिखाई देने लगी। वहीं नगर पर