पटना ग्रामीण: एएन कॉलेज के पास मैनहोल में ढाई घंटे फंसे रहे दो मजदूर, दम घुटने से एक की मौत
श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र स्थित एएन कॉलेज पानी टंकी के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ 30 फीट गहरे मैनहोल में साफ-सफाई करने उतरे दो मजदूर जहरीली गैस के रिसाव के कारण बेहोश होकर करीब ढाई घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। सूचना मिलने पर डायल-112 और क्यूआरटी के साथ पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। गैस