कुम्भराज: गुजर खेड़ी गांव में झगड़ा प्रथा में राजस्थान से आए पूर्व पति और ससुर पर घर के बाहर रखे 4000 कंडों में आग लगाने का आरोप
Kumbhraj, Guna | Jun 23, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के गुजर खेड़ी गांव में झगड़ा प्रथा में विवाद हो गया। 23 जून को दर्ज मामले में फरियादी संपतराम गुर्जर ने पुलिस को बताया, बीती रात राजस्थान के झालावाड़ जिले के धनवास गांव निवासी महिला के पूर्व पति जमुनालाल और ससुर राम सिंह गुर्जर आए झगड़ा प्रथा में पैसे की मांग की, घर के बाहर रखे 4000 कंडो में आग लगा दी 50000 का नुकसान हुआ है।