नौतनवा: लोकसभा चुनाव को लेकर खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदीडाली, फरेंदी तिवारी आदि बूथों का किया गया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सोनौली कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर सरहदी क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदीडाली, फरेंदी तिवारी आदि बूथ शामिल रहे। इस संबंध में सोनौली थानाध्यक्ष ने बताया कि बूथों पर विद्युत, पेयजल आदि कार्य की प्रगति देखी गई है। और जहां कुछ कमी मिली है उसे ठीक कराया जा रहा है।