ब्यावरा: ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
Biaora, Rajgarh | Apr 19, 2026 ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने रविवार को शाम 6:00 बजे करीब प्रेस नोट जारी कर खुलासा किया कि तीन अलग-अलग स्थान से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चाचौड़ा निवासी भव्य अहिरवार, अमन खान, दीपक अहिरवार, हेमंत विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल भी जप्त की है। इस मामले में एक आरोपी बिट्टू फरार चल रहा है।