बदायूं: कछला गंगा घाट पर डीएम ने गंगा स्नान घाटों की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर किया दौरा
Budaun, Budaun | May 29, 2026 बदायूं के डीएम अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न स्नान घाटों का निरीक्षण कर वहां स्थाई व्यवस्था कराने तथा आगामी मुख्य स्नानों पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न घाटों के निरीक्षण के दौरान स्थाई रूप से पी0ए0 सिस्टम, बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिये।