जांजगीर: जांजगीर जिले की एसपी निवेदिता पाल ने दिखाई मानवता, घायल युवक को स्वयं पहुंचाया अस्पताल
जांजगीर-चांपा में एसपी निवेदिता पाल ने मानवता की मिसाल पेश की है। मंगलवार दोपहर शासकीय कन्या महाविद्यालय मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। मौके से गुजर रहीं एसपी निवेदिता पाल ने तुरंत रुककर घायल की मदद की और उसे अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया। उन्होंने डॉक्टरों को युवक के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए।