कटनी नगर: पाठक वार्ड में आर्म्स डीलर के प्रतिष्ठान का भौतिक सत्यापन करने प्रशासनिक टीम पहुँची
कटनी के आर्म्स डीलर नाजिम खान के पाठक वार्ड स्थित निवास पर बुधवार दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय समिति के द्धारा जांच की गई।SDM प्रदीप मिश्रा ने जानकारी में बताया कि मेसर्स नाजिम खान आर्म्स एंड एम्यूनेशन डीलर नाम से बंदूक व कारतूस विक्रय का प्रतिष्टान संचालित किया जा रहा था। नाजिम खान के द्धारा को पत्र लिखकर प्रतिष्टान के हथियार सरेंडर करने का आवेदन दिया गया था।