कटनी नगर: पब्लिक एप की खबर का असर, जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार, खराब कूलर पंखों की मरम्मत शुरू
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को खबर पब्लिश की गई थी। भीषण गर्मी में बिना पंखे कूलर के मरीज वार्डो में भर्ती थे। इस खबर को प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए आज मंगलवार को सुधार कार्य किया गया। इस संबंध में आज मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला असलताल सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने जानकारी दी।