सदर: प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू मंडली चिकित्सालय ने हीट को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को किया अलर्ट
Sadar, Allahabad | May 20, 2026
प्रयागराज में भीषण हीट वेव के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। बात की जाए तो लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के प्रकोप से निपटने के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है जिससे गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।