धौरहरा: मुराऊन पुरवा गांव में शराबी पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की, घर से भगाया, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुराऊन पुरवा में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पीड़िता फुलेहरी देवी ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी को सात वर्ष हो चुके हैं। और उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उनका पति शराब के नशे का आदी है। जो आए दिन शराब के नशे में पीड़िता की जमकर पिटाई करता है। वहीं पीड़िता ने पुलिस से किया लिखित शिकायत।