ग्वालियर गिर्द: खुरजेवाला मोहल्ले में सीवर के गड्ढे में गिरी गाय, शिकायतों के बाद भी प्रशासन बेपरवाह
शहर के वार्ड 44 में खुरजेवाला मोहल्ला में नगर निगम प्रशासन की पोल खोलता हुए सीवर के गड्ढे में रविवार सुबह गिरी गाय।स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सीवर से निकाला गया।दअरसल शनिवार शाम हुई तेज बारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया था। स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर निगम में इस गड्ढे की शिकायत की है लेकिन नगर निगम के कान पर जूं नहीं रेंगती।