नानपारा: नवाबगंज के मुंबई कमाने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बघमरी गांव निवासी 40 वर्षीय युवक लल्लू प्रसाद मुंबई कमाने गया था वह जूस की दुकान पर काम करता था सोमवार सुबह काम पर जाने से पहले उसकी तबीयत बिगड़ी तब साथ ही उसे चिकित्सक के पास ले जाते समय हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर युवक के पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया शव घर लाया जा रहा। गांव में खबर फैलते ही शौक की लहर दौड़ गई।