घाटशिला: मान इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने पर घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी का एनसीसी कैडेट्स ने किया अभिनंदन
घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी का कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सोमवार की दोपहर 1 बजे गुलदस्ता एवं माला पहनाकर प्राचार्य कक्ष में स्वागत किया. ज्ञात हो कि प्राचार्य डॉ चौधरी को विगत दिन विराटनगर, नेपाल में मान इंटरनेशनल अवार्ड 2024 से नेपाल के पर्यटन मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। नेपाल से लौटने के बाद कॉलेज आगमन पर प्राचार्य का अभिनंदन किया गया।