बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ने 24 करोड़ रुपए की लागत से कृषि उपज मंडी में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया
Bundi, Bundi | Jun 17, 2025 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को बूंदी कृषि उपज मंडी परिसर में लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बून्दी जल्द ही एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा। अभी तक 20 से अधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना प्रक्रिया में है और भविष्य में यह संख्या और बढ़ेगी।