बागपत: बागपत के विद्युत उप केंद्र पर बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे आप के जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह सैनी ने कहा कि बिजली आपूर्ति, बिजली दरों में बढ़ोतरी पर रोक, स्मार्ट मीटर एवं फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच तथा उपभोक्ताओं को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।