बरेली: बरेली में इश्क का दर्दनाक अंजाम, प्रेमिका ने खाया जहर, प्रेमी ने पेड़ से लटककर दी जान, दो परिवारों में मातम
बरेली के भमोरा क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्यार की कहानी ने दो जिंदगियों को तबाह कर दिया। मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।