बांधवगढ़: घंघरी में दुर्गा पंडाल के पास युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
उमरिया नगर पालिका क्षेत्र के घंघरी मुल्ह्हे स्थित दुर्गा पंडाल के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश बर्मन (26 वर्ष) के साथ राजकुमार बर्मन ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पर कोतवाली थाना एवं सिविल लाइन चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 151/26 के तहत मामला दर्ज ।