बक्सर: महिला संवाद के लिए हेरिटेज होटल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, 17 अप्रैल से शुरू होगा संवाद कार्यक्रम
Buxar, Buxar | Apr 8, 2025 महिलाओं की समस्याओं एवं आकांक्षाओं को बेहतर तरीके से समझने तथा उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. इसके अंतर्गत प्रशासन द्वारा ग्राम संगठन स्तर पर महिलाओं से सीधा संवाद किया जाएगा. जिसमें जीविका की विशेष भूमिका रहेगी. यह संवाद कार्यक्रम 17 अप्रैल से प्रारंभ होगा.