धनघटा: कांवड़ यात्रा को लेकर महुली पुलिस ने किया अलर्ट, कांवड़ संघों के साथ बैठक कर चुने गए पुलिस मित्र
संतकबीरनगर। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में गुरुवार को थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में हरिहरपुर में कांवड़ संघों, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और महिला कांवड़ियों के स