चायल: चायल कस्बा में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चायल कस्बा स्थित वार्ड नंबर-4 अंबेडकर नगर में बुधवार शाम करीब 6 बजे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी!