बारा: बारा थाना में नए प्रभारी संजय कुमार राय का सख्त संदेश, अपराध पर जीरो टॉलरेंस
Bara, Allahabad | Apr 10, 2026 बारा थाना क्षेत्र में नए प्रभारी निरीक्षक के रूप में संजय कुमार राय ने आज शुक्रवार सुबह करीब 10:00 के आसपास पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अपराध, अव्यवस्था और अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कड़ा संदेश दिया।