जशपुर: ओडिशा में खेत में रोपा लगा रही दो छत्तीसगढ़ी महिलाओं की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, तीन घायल
पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बालिशंकरा थाना क्षेत्र के तलसाड़ गांव में खेत में धान का रोपा लगा रही छत्तीसगढ़ की दो महिला मजदूरों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। मंगलवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र के बरडीह गांव की महिलाएं मजदूरी के लिए ओडिशा गई थीं। शाम करीब 4 बजे