बरियारपुर: बरियारपुर पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बरियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निर्माण धीन फोरलेन के पास से एक व्यक्ति को एक देसी कट्टा तथा 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया वहीं थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि खड़कपुर जाने वाले फोरलेन के पास वाहन चेकिंग के क्रम में युवक को गिरफ्तार किया है। वही पूछताछ के दौरान युवक की पहचान पड़िया वार्ड संख्या 3 निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है।