मुरैना नगर: कब्रिस्तान के पास ट्रेन हादसे में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, गणेशपुरा का लाली निकला
मुरैना जीआरपी थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान इलाके में गुरुवार को हुए ट्रेन हादसे में मारे गए अज्ञात व्यक्ति की पहचान दो दिन बाद आज हुई। मृतक 43 वर्षीय लाली उर्फ जसवंत बाल्मीक निवासी गणेशपुरा का निकला। वह कबाड़ बीनने का काम करता था और हादसे के दिन से लापता था।परिजन तलाशते हुए आज थाने पहुंचे,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की है।