पीरो: गोली कांड का फरार दूसरा आरोपी तीन महीने बाद तेलाढ़ गाँव से हुआ गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jun 14, 2025 अगियाँव बाजार थाना की पुलिस ने तेलाढ़ गांव से प्रिंस कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह के द्वारा इस संबंध में शनिवार की सुबह 7:00 के करीब बताया गया कि शुक्रवार की देर शाम में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान तेलाढ़ गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।