पीरो: बसावन राय के टोला से छापेमारी के दौरान 8.6 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर भी गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Jun 13, 2025 बसावन राय के टोला से छापेमारी के दौरान 8.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। साथ में एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह के द्वारा शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे के करीब बताया गया कि गुरुवार की देर शाम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान 8.6 किलो गांजा बरामद किया गया है।