बिधूना: बेला क्षेत्र के बांधमऊ गांव में 5 दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी से बेहाल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बेला। थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कैथावा के गांव बांधमऊ में 20 अप्रैल की शाम सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब एक सैकड़ा घरों में आपूर्ति ठप हो गई। पांच दिन बीतने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया।