अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सतर्कता जयपुर के अनुसार जिलों में पुलिस थानों की जांच और कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा बजरी अवैध खनन परिवहन भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए गए डिकाॅय ऑपरेशन के दौरान कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाई जाने पर सोमवार को बरौनी थाना अधिकारी बृजेंद्र सिंह, पीपलू थाना अधिकारी रघुवीर सिंह को निलंबित किया है।