हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डांडी कला ओपी प्रभारी ने ग्राम जुगरा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधान, डायल-112 तथा पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर जागरूक किया गया।