सोनीपत: सोनीपत के वार्ड 7 में 47 लाख रुपये से विकास कार्य शुरू
मेयर राजीव जैन ने वार्ड नंबर 7 के रायपुर गांव के सामुदायिक केंद्र में 47 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में फर्श पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाना, चारदीवारी निर्माण, छत तक सीढ़ियां बनाना और टॉप पर ग्रेनाइट पत्थर लगाकर सौंदर्यीकरण शामिल है। इसमें जोहड़ की तरफ भी चारदीवारी बनाएगी जाएगी जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सामाजिक और सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।