टोंकखुर्द: टोंककला में कलाली के पास दबिश देकर दो वाहनों से 41 पेटी (369 लीटर) अवैध शराब ज़ब्त
रविवार दोपहर 2 बजे पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर टोंकखुर्द पुलिस ने अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करते टोंककला स्थित कलाली के पास दबिश देकर दो वाहनों से कुल 41 पेटी,369 लीटर अवैध शराब कीमती लगभग ₹ 1,43,500/- सहित 02 कार कीमत ₹ 14 लाख रुपये कुल 15.43 लाख की सामग्री जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है