छीपाबड़ोद: छीपाबडौद वन विभाग की टीम ने अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की ज़ब्त
छीपाबड़ौद। क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उप वन संरक्षक बारां, श्री बड़े विवेकानंद माणिक राव के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की विशेष टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने सारथल नाका क्षेत्र के कलमोदिया वन क्षेत्र से अवैध रूप से खनन कर ले जाए जा र