बिहपुर: फायरिंग का तीसरा आरोपित गिरफ्तार
नारायणपुर के बलाहा गांव में दो बाइक सवार पांच लोगों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से चाट विक्रेता के साथ मारपीट व फायरिंग के आरोप में भवानीपुर पुलिस ने तीसरे आरोपित नारायणपुर गांव के बादल यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारी पहले की जा चूकी है.