प्रदेश की किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना 15 नवंबर 2025 को मुरैना जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद मुरैना प्रवास पर रहेंगे। बता दें कि परशुराम मुदगल के निवास पर जन्म दिवस की शुभकामना देंगे और पहाड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय पहाड़गढ़ में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे।