नामकुम: जैक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, कुल 95.27% छात्र हुए सफल
Namkum, Ranchi | Apr 23, 2026 जैक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे जारी कर दिया गया है। जैक 10वीं बोर्ड में कुल 95.27 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। जैक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 4 लाख 24 हजार 001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4 लाख 22 हजार 109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4 लाख 02 हजार 178 छात्र सफल रहे।