मढ़ौरा: टेहटी में विद्युत स्पर्शघात से महिला अचेत, सदर अस्पताल में भर्ती
Marhaura, Saran | Apr 27, 2026 थानाक्षेत्र के टेहटी निवासी एक महिला विधुत स्पर्शघात से अचानक अचेत हो गयी इस दौरान महिला को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सा ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। अचेत महिला के पुत्र ने सोमवार की दोपहर एक बजे बताया कि पीड़ित महिला लालझरी देवी है जो परोसी के घर गयी हुई थी और विधुत स्पर्शघात की शिकार हो गयी ।