मोहनपुर: बघडा पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सत्य के महत्व पर हुआ आध्यात्मिक प्रवचन
बघडा पंचायत अंतर्गत डाकघर के समीप आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक श्री त्रिभुवनदास जी महाराज ने सत्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भगवत एक ऐसा महान सद्ग्रंथ है, जिसमें आदि, मध्य और अंत तक केवल सत्य का ही वर्णन मिलता है। महाराज जी ने कहा कि यह ग्रंथ मनुष्य को जीवन का वास्तविक मार्ग दिखाता है।