बांगरमऊ: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर से दो यात्री घायल, दिल्ली से लखनऊ जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
उन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। औरास थाना क्षेत्र में 284 माइलस्टोन के पास दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस सवार दो यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान गोंडा निवासी रत्नेश और स