झालरापाटन: जिला चिकित्सालय में नवाचार स्किन अवेयरनेस गैलरी, ओपीडी से मरीजों में जागरूकता बढ़ी और गलत इलाज में कमी आई
झालरापाटन के जिला चिकित्सालय में "स्किन सेफ झालावाड़ अभियान" के तहत एक विशेष "स्किन अवेयरनेस गैलरी ओपीडी" शुरू की गई है। इस नवाचार से मरीजों में त्वचा संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिससे गलत इलाज में कमी आई है और निदान प्रक्रिया आसान हुई है।सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के बुधवार शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।