लखीमपुर: लखीमपुर खीरी के अटल सभागार में नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों के बीच हुआ मंथन, 7 केंद्रों पर 3366 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
लखीमपुर खीरी जिले में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई है।