शाजापुर: बुजुर्ग को वीडियो वायरल की धमकी देकर ₹33 लाख वसूलने वाले चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पूछताछ जारी
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शुजालपुर के भीलखेड़ी रोड पर दबिश देकर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।