कटनी नगर: बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस पार्षद दल ने विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा
बिजली कटौती और विधुत विभाग द्वारा शिकायत पर सुधार कार्य न कराने पर म.प्र.पूर्व क्षेत्र विघुत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता को कांग्रेस पार्षद दल ने सोमवार शाम 5 बजे ज्ञापन सौंपा।जिसमे विगत कुछ दिनों से बिजली की आंख मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या से नगरवासी जूझ रहे है।बिजली नहीं होने और लो वोल्टेज की समस्या से नगर निगम की जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।