बरकागाँव: बड़कागांव में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बड़कागांव भाजपा पूर्वी मंडल द्वारा खरांटी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव द्वारा भाजपा का ध्वज फहराकर की गई। इसके पश्चात, भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कि