रहुई: रहुई बाजार स्थित जनरल स्टोर से चोर ₹50 हजार की संपत्ति चुरा ले गए
Rahui, Nalanda | May 13, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार स्थित जय मां लक्ष्मी जनरल स्टोर दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान से करीब 10 हजार रुपये नगद समेत लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई जब दुकान संचालक अलख निरंजन उर्फ गुड्डू कुमार रोज की तरह सुबह करीब 6 बजे दुकान खोलने।