मथुरा: TET के विरोध में हाथों में किताब और कलम थामे शिक्षिकाओं और शिक्षकों ने जलती हुई मशाल के साथ शहर में नारों से गूंजा
TET की अनिवार्यता से सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले के बाद उन शिक्षकों पर भी परीक्षा पास करने का दबाव है, जो आरटीई कानून लागू होने से सालों पहले ही सेवा में आ चुके थे। जिसके चलते अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सोमवार को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से मथुरा के हृदय स्थल होली गेट तक मशाल जुलूस निकला