बूंदी: भावभट्ट अखाड़ा स्थित भोलेनाथ मंदिर मंदिर की दानपेटी तोड़कर अज्ञात चोरों ने चुराई राशि, क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त
Bundi, Bundi | Feb 29, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के जैतसागर किनारे स्थित भाव भट्ट अखाड़े के अंदर स्थित भोलेनाथ मंदिर की दानपेटी को अज्ञात बदमाशों ने रात्रि को तोड़कर उसमें रखी 20 से 25 हजार की नगद राशि चुराकर फरार हो गए। सुबह अखाड़े में व्यायाम करने आए नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी ने कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी।