अकबरपुर: अकबरपुर मेडिकल कॉलेज गेट के पास कूड़ेदान में पड़ा मिला मानव भ्रूण, पुलिस ने भ्रूण को मोर्चरी भेजा
अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर मेडिकल कॉलेज के गेट के पास कूड़ेदान में एक मानव भ्रूण पड़ा मिला।कुत्तों द्वारा नोचे जाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को मोर्चरी भिजवाया।भ्रूण करीब 20 सप्ताह का बताया जा रहा है।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि भ्रूण को मोर्चरी भिजवाया गया है, मामले में जांच चल रही है।