मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर डीह मोहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी घटना को अंजाम दिया गया है। घर के अगले हिस्से से प्रवेश कर दरवाजा खोल कर कुछ नगद पैसे और कीमती ज्वेलरी चुरा ले गए। रविवार के दिन 1 बजे महिला गृहस्वामी नुरेशा खातून ने बताया कि वे घर मे नही थी।